Dark Mode
अक्षत वितरण यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

अक्षत वितरण यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत

हरसौर। शनिवार को भेरुन्दा कस्बे के चतुर्भुज मंदिर से अक्षत वितरण कार्यक्रम की शुरुआत हुई, अयोध्या में होने वाले राम मंदिर निर्माण को लेकर पहुँची अक्षत वितरण यात्रा का निम्बड़ी चौराहे पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद शोभा यात्रा के रूप में कलश को चारभुजा मन्दिर तक लाया गया। यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा के दौरान लोगों ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। इस दौरान पूर्व सरपंच बजरंग दास राठौड़, जिला प्रचारक पुखराज, कुलदीप सिंह जोधा, प्रदीप माली, कमल शर्मा, शैतान, सिंह हेमेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!