अल-मदद विकास सेवा समिति सिलाई प्रशिक्षण शिविर का हुआ आगाज
मकराना शहर में अल-मदद विकास सेवा समिति, मकराना के तत्वावधान में औरतों और बच्चियों को सिलाई सिखाने का प्रशिक्षण शिविर का आगाज दो मस्जिद रोङ पर सुचारू रूप से चालू किया गया। रजिस्ट्रेशन के दौरान तकरीबन 100 औरतें एवं बच्चियों ने दाखिला लिया जिन्हें तीन बैच में बांटकर सिलाई प्रशिक्षण का कोर्स प्रशिक्षित महिला द्वारा सिखाया जाएगा। इस दौरान अल-मदद के अध्यक्ष हाजी मुगैयर आलम गैसावत ने कहा कि हुनरमंद इन्सान पूरी दुनियाँ मे कही मात नहीं खाता वो अपने हुनर से पूरी दुनियाँ में अपना डंका बजाता हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा औरतों और बच्चियों को सिलाई का हुनर सिखने की बात कहीं। इसी दौरान हजरत अबरार अली अशरफी ने औरतों और बच्चियों को नेक हिदायत देते हुए कहा कि आप सिलाई प्रशिक्षण शिविर में अनुशासन बनायें रखें और अल-मदद के सिलाई प्रशिक्षण शिविर के एक-एक नियम का पालन करें। संस्था के कोषाध्यक्ष हजरत रफीक अहमद बरकाती द्वारा फातिहा दी गई और अल-मदद की बुलंदी और तरक्की, देश में अमन-शांति के लिए दुआ की गई। इस दौरान संस्था के सह-कोषाध्यक्ष मोहम्मद सलीम शाह भी मौजूद थे।