इन्द्रगढ़ में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
इंदरगढ़. नगर पालिका मण्डल इन्द्रगढ़ व इन्द्रगढ़ के काव्य प्रेमी श्रोता के जनसहयोग से आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन तड़के 3:00 बजे तक चला कवि सम्मेलन के संयोजक पारस कुमार जैन ने कवि सम्मेलन के दौरान शानदार व्यवस्था की l कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि समाजसेवी महावीरजी हरकारा, , नगरपालिका उपाध्यक्ष नारायण सिंह जी एवं अधिशासी अधिकारी गोपाल लाल शर्मा थे कवि सम्मेलन की शुरुआत राधिका मित्तल द्वारा सरस्वती वंदना से की गई इसके बाद रोहित झन्नाट , मुन्ना बैटरी, राजेश लोटपोट, बाबू बंजारा, गिर्राज आमेटा, सोहन चौधरी, राजकुमार बादल, राधिका मित्तल, मनीषा सक्सेना, गिरधर अद्भुत द्वारा हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार व वीर रस से ओतप्रोत काव्य पाठ किया गया तो सुनकर श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाई, कवि सम्मेलन सुबह 3:00 बजे तक चला जो एक बहुत शानदार व ऐतिहासिक रहा इसके लिए सभी श्रोताओं ने सयोंजक पारस कुमार जैन को धन्यवाद दिया