Dark Mode
सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नजर रखी

सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री ने स्थिति पर नजर रखी

सीमावर्ती इलाकों में बढ़ते तनाव के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार रात अपने कार्यालय से हालात पर नजर रखी। शर्मा ने दिन में हालात की समीक्षा बैठक की थी। वह बदलते घटनाक्रम पर निगाह रखने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में ही रुके। अधिकारियों ने बताया कि उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा, मंत्री सुमित गोदारा और जोगाराम पटेल, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य मदन राठौड़, मुख्य सचिव सुधांश पंत, पुलिस महानिदेशक यूआर साहू और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने जैसलमेर में धमाकों के बारे में भी जानकारी ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!