आजादी के अमृत महोत्सव का हुवा समापन
झालावाड़. आजादी का अमृत महोत्सव "मेरी माटी मेरा देश" अभियान के अन्तर्गत भारत की आजादी के 75 वर्ष एवं संस्कृति व उपब्धियों के गौरवशाली इतिहास के लिए एक राष्ट्रव्यापी और लोगों के नेतृत्व वाली पहल के रूप में मनाया गया । "मेरी माटी मेरा देश' अभियान की परिकल्पना आजादी के अमृत महोत्सव के समापन कार्यक्रम के रूप में की गई है, जिसके तहत देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि देने हेतु ग्राम / पंचायत / ब्लॉक स्तर पर विगत 9 अगस्त से आगामी 20 अगस्त 2023 कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कम में पंचायत समिति मनोहरथाना के अधीन 27 ग्राम पंचायतों में शिला फलकम की स्थापना, पंच प्रण शपथ, अमृत वाटिका का चयन किया जाकर 75 पौधे (स्थानीय) लगाया जाना (वसुधा चंदन), राष्ट्रीय ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान आदि कार्यक्रम किये गये। इस दौरान कार्यक्रम मे के0एम0 वर्मा अधिशाषी अभियन्ता (नरेगा) जिला परिषद् झालावाड़ द्वारा ग्राम पंचायत सरेडी में मिट्टी का कलश लेकर पंच प्रण की शपथ ग्रहण करवाई गई। कार्यक्रम मे रंगलाल मीणा सहायक अभियंता, राकेश मीणा सरपंच ग्राम पंचायत कामखेडा, ब्रजेश गौतम कनिष्ठ तकनीकी सहायक, कालूलाल मीणा कनिष्ठ तकनीकी सहायक , मनोज मीणा ग्राम विकास अधिकारी कामखेडा व बडबद , पवन कुमार मीणा सरपंच ग्राम पंचायत सरेडी, महावीर कारपेन्टर ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सरेडी, सरिता मीणा कनिष्ठ सहायक सरेडी व रंगलाल मीणा ग्राम रोजगार सहायक कार्यक्रम में उपस्थित रहे।