आनंद गिरी महाराज 50वां जन्मदिवस मनाएंगे गरीबों के साथ
झुंझुंनू । महाराज श्री के 50वें जन्मदिवस व अयोध्या मे श्री राम लला मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष मे आश्रम परिसर मुक्तेश्वर महादेव मंदिर मे होगा राम दरबार मूर्ति स्थापना कार्यक्रम। सनातन युवा हिन्द वाहिनी के संस्थापक श्री आनंद गिरी महाराज ने बताया की राम दरबार मूर्ति स्थापना के मुख्य यजमान प्रवीण स्वामी सपत्निक होंगे।
इसी कड़ी मे महाराज गरीबों को कंबल वितरण, मातृ शक्ति को शूज वितरण, युवाओं को टी शर्ट वितरण, व भव्य भंडारे का आयोजन कर मनाएंगे अपना जन्मदिवस। महाराज श्री अपने चाहने वालों को बर्थडे गिफ्ट भी देंगे। महाराज श्री का 50वां जन्मदिवस शहर की अनेक संस्थाएं भी मनाएगी इंदिरा नगर स्थित मूक्तेश्वर महादेव मंदिर मे उत्सव. पुरे आश्रम परिसर को विद्युत सजा से सजाया जायेगा। बच्चों के झूले, चाट स्टॉल, धार्मिक प्रश्नोत्तरी रामायण पर आदि मुख्य आकर्षण होंगे। धार्मिक प्रश्नोत्तरी मे प्रथम पारितोषिक 1100रूपये व गिफ्ट द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार 500रूपये एवं गिफ्ट दिया जायेगा। जिसमे बच्चों की आयु सीमा 9 वर्ष से 15वर्ष निर्धारित की गई हैँ। राम दरबार मूर्ति स्थापना कार्यक्रम अभिजीत मुहूर्त दोपहर मे 11:40से 12:23 तक होगा
उसके बाद सप्तऋषि महा मंडल के पदाधिकारियों द्वारा सप्त हनुमान चालीसा पाठ वाचन किया जायेगा. 3बजे धार्मिक प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम 4बजे महिलाओं कंबल वितरण, शूज वितरण, युवाओं को टी शर्ट वितरण सहित सांय 6बजे से भंडारे का आयोजन होगा. आयोजन कर्ता श्री आनंद गिरी महाराज ने बताया की सभी वस्तुओं के टोकन रखें गए हैं जिनको टोकन मिला हैं वही भेंट स्वरूप कंबल आदि वस्तुएँ ग्रहण करेंगे. ताकि व्यवस्था बनी रहे. महाराज श्री ने युवा बालक बालिकाओं से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे धार्मिक प्रश्नोत्तरी मे भाग लेने का आह्वान किया हैँ। एक से ज्यादा विजेता को लॉटरी से पुरस्कार दिया जायेगा।