Dark Mode
इस देश में गुस्साए लोगों ने अपने राजा का किया गालियों से स्वागत

इस देश में गुस्साए लोगों ने अपने राजा का किया गालियों से स्वागत

स्पेन के राजा फिलिप VI का विरोध उनकी ही जनता ने किया। स्पेन के राजा जब बाढ़ प्रभावितों से मिलने के लिए जब पेपोर्टा पहुंचे तो वहां पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्पेन के राजा पर मर्डरर-मर्डरर और गेट आउट-गेट आउट के साथ ही उन पर कई सारे समाना फेंके गए। अंडे, कीचड़ फेंकने के साथ ही उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां भी दी गई। जब राजा ने लोगों से बात करने की कोशिश की तो लोग उन पर चिल्लाने लगे। पुलिस को उन्हें रोकने के लिए सामने आना पड़ा। कीचड़ से राजा को बचाने के लिए छाते खोले गए। स्पेन से आई इन तस्वीरों के बाद अब मिली-जुली प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। पेपोर्टा के आम लोगों ने राजा का खूब विरोध किया। उन्हें बचाने के लिए उनके सिक्योरिटी गार्ड्स ने छातों का सहारा लिया। लेकिन उससे काम नहीं बना। इससे पहले कि किंग फिलिप और क्वीन लेतिजिया को यहां पर लोगों से हाथ मिलाते हुए देखा गया था।


आपको बता दें कि स्पेन अब तक की सबसे भयावह बाढ़ से जूझ रहा है। स्पेन में बाढ़ ने ऐसी तबाही मचाई है कि लोगों में गुस्सा पनप रहा है। 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। इससे एक बड़ा इलाका प्रभावित हुआ है। कहा जा रहा है कि 1967 की बाढ़ के बाद ये यूरोप में आया बेहद ही खतरनाक बाढ़ है जिससे बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इसके लिए स्पेन की सरकार लगातार काम कर रही है। पर लोगों के बीच जब स्पेन के राजा पहुंचे तो उनका गुस्सा उन पर फूट पड़ा। तस्वीरों में वो वहां से जाते हुए नजर आए। उनको उनके सिक्योरिटी गार्ड्स बचाने की कोशिश करते हैं लेकिन उन पर लगातार हमले होते हैं। उनके साथ मौजूद लोगों के साथ धक्का मुक्की होती है। यहां तक की एक व्यक्ति छड़ी से उन्हें मारने की कोशिश तक करता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!