Dark Mode
कार्य करने के बावजूद दबाव बनाने से ख़फ़ा युवा मित्रों ने दिया ज्ञापन

कार्य करने के बावजूद दबाव बनाने से ख़फ़ा युवा मित्रों ने दिया ज्ञापन

भीलवाड़ा। पिछले कुछ समय से निर्धारित समय से अधिक समय तक कार्य करवाने एवं काफ़ी ज्यादा कार्य करवाने से खफा राजीव गांधी युवा मित्रों ने बुधवार को अतिरिक्त सांख्यिकी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं कार्य समय निर्धारित करने की मांग की। विदित है कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप भीलवाड़ा जिले के विभिन्न ब्लॉक में राजीव गांधी युवा मित्र कार्यरत है और पिछले 6 माह से सुचारू रूप से कार्य भी कर रहे हैं । विगत 2 माह से युवा मित्रों को अत्यधिक कार्य करने के लिए अनावश्यक दबाव एवं निर्धारित समय पर भुगतान नहीं किए जाने से नाराज युवा मित्रों ने बुधवार को ज्ञापन दिया, जिसमें बताया कि जिले में 6 युवा मित्रों को बिना कारण बताये बाहर कर दिया गया है जिनकी पुनः बहाली हो एवं उचित कारण बताए बिना अन्य किसी युवा मित्र को इंटर्नशिप से बाहर नहीं निकाला जाए इसके साथ ही कार्य की अवधि तय करने , 3 दिन फील्ड में एवं 3 दिन सोशल मीडिया का कार्य करवाने , कार्य करने का समय निर्धारित करने एवं दिए गए कार्य को संपादित करने के बाद भी अनावश्यक दबाव नहीं बनाने जैसे बिंदुओं से जिला आर्थिक एवं सांख्यिकी अधिकारी बीएल आमेटा एवं जयपुर से आए ज़िला प्रभारी अधिकारी शिवम् गुप्ता को अवगत कराया साथ ही भीलवाड़ा में नियुक्त कोऑर्डिनेटर कमल कुमार सेन की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए युवा मित्रों ने सेन पर दबाव बनाने एवं युवा मित्रों को धमकाने का आरोप लगाते हुए भीलवाड़ा से उसे हटाने की बात कही । युवा मित्रों ने शहर विधायक प्रत्याशी अनिल डांगी को भी अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपते हुए हटाए गए युवा मित्रों को पुनः लगाने एवं कार्य की अवधि एवं समय तय करने की बात कही । उन्होंने कोऑर्डिनेटर कमल की कार्यशैली पर रोष जताते हुए उसे तुरंत प्रभाव से भीलवाड़ा से हटाने की मांग की । जिसे डांगी ने गंभीरता से लेते हुए जयपुर उच्च अधिकारियों को संपूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया एवं युवा मित्रों को उनकी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया । इस दौरान इरफान मोहम्मद नीलगर, नरेंद्र गुर्जर , राजकुमार खटीक ,राजेंद्र पहाड़िया , आनंद तिवाड़ी, पवन सोनी , इरफान मीर , छोटू गुर्जर , मुकेश गुर्जर, परमेश्वर खटिक, कालू भील, गजराज सिंह, मुकेश जाट सहित बड़ी संख्या में युवा मित्र मौजूद रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!