Dark Mode
राजस्थान दिवस के अवसर पर पशुपालन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

राजस्थान दिवस के अवसर पर पशुपालन निदेशक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई शपथ

जयपुर। राजस्थान दिवस प्रतिवर्ष 30 मार्च को मनाया जाता है। राजस्थान दिवस के अवसर पर इस वर्ष एक सप्ताह तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में राज्य स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शपथ समारोह भी इन कार्यक्रमों का हिस्सा है। 30 मार्च को राजपत्रित अवकाश होने के कारण 28 मार्च को ही शपथ समारोह के आयोजन का निर्णय लिया गया। इसी क्रम में राजस्थान दिवस के गौरवमयी अवसर पर शुक्रवार को पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ आनंद सेजरा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदेश के विकास, खुशहाली, आत्मनिर्भरता और समृद्धि के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की शपथ दिलाई। शपथ समारोह में विभाग के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने उपस्थित होकर विरासत भी और विकास भी की भावना को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के विकास के प्रति निष्ठा के लिए संकल्पबद्ध रहकर काम करने की शपथ ली।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!