Dark Mode
पशुपालन मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर पाली आएंगे

पशुपालन मंत्री तीन दिवसीय दौरे पर पाली आएंगे

पाली। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग मंत्री जोराराम कुमावत तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पाली आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कुमावत शुक्रवार 19 जनवरी को दोपहर 2 बजे जयपुर से रवाना होकर सांय 6 बजे पाली पहुंचेंगे। वे यहां सरस्वती विद्या मंदिर के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे एवं रात्रि 9 बजे सुमेरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 20 जनवरी को सुमेरपुर से सिरोही के अणगौर के लिए प्रातः 9 बजे रवाना होंगे। इसी दिन प्रातः 11ः50 बजे नया सानवाड़ा में पतिधाम गौशाला जाएंगे। वे यहां राजस्थान पंचायत शिक्षक विद्यालय संघ के जिला सम्मेलन में भाग लेंगे। वे रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे। कुमावत रविवार 21 जनवरी को प्रातः 10 बजे विधायक कार्यालय सुमेरपुर में जनसुनवाई करेंगे। इसके बाद दोपहर 12ः15 बजे जागनाथ महादेव मंदिर में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शोभायात्रा में हिस्सा लेंगे। वे इसी दिन अपराहं 2 बजे सुमेरपुर से जयपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!