Dark Mode
सुगंध्यान महाराज मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित

सुगंध्यान महाराज मंदिर में अन्नकूट महोत्सव आयोजित

मदनगंज किशनगढ़। श्री अग्रवाल समाज के रामलीला चोक पुराना शहर स्थित श्री सुगंध्यान जी महाराज मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। धर्मानुरागी हर्ष बंसल ने बताया कि लाभ पंचमी पर अन्नकूट महोत्सव में श्री सुगंध्यान जी महाराज, श्री नाथ जी की प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया गया। दोपहर में भजन गाकर प्रभु को भक्ति को गई। भजनों से माहौल भक्तिमय हो गया। शाम को पुजारी विष्णु गौड ने श्री सुगंध्यान जी महाराज एवम श्री नाथ जी को 56 भोग लगाया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान कैलाश अग्रवाल, कमल मोर, सत्यस्वरूप अग्रवाल, पवन बंगाली, नरेश बजाज, विनोद बंसल, सीताराम बंसल, अमित अग्रवाल, अविनाश गर्ग, विपिन सिंघल, नीरज अग्रवाल, निशांत गर्ग, राकेश बंसल, कृष्णा अग्रवाल, पंकज बजाज, गौरव गोयल, लक्ष्य गोयल, अमित गोयल, बंटी अग्रवाल, राजेश बंसल, धनप्रकाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, दिनेश गर्ग, दिनेश मित्तल, राघव गर्ग, कृष्णा गोपाल सेकसरिया, विष्णु गोयल, जयेश कामदार, संजय जैन, राकेश गोयल, पंकज गोयल, राधेश्याम गर्ग, प्रदीप बजाज, संदीप बजाज, अनिल गर्ग, हर्ष बंसल सहित अग्रवाल बंधुओ के अलावा अनेक श्रद्धालु मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!