अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना का आगाज
सूरजगढ़। आजादी के पावन पर्व के अवसर पर प्रदेश के मुखिया सीएम अशोक गहलोत ने मंगलवार से प्रदेश भर में अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना का आगाज किया प्रदेश भर में वीसी के जरिये सीएम अशोक गहलोत ने योजना का शुभारंभ किया। सूरजगढ़ पंचायत समिति के वीसी सेंटर में योजना का आगाज प्रशासनिक अधिकारियो व जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुआ। योजना के शुभारंभ के बाद सूरजगढ़ के पूर्व विधायक श्रवण कुमार के मुख्य आतिथ्य में योजना के लाभार्थियों को अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट्स का वितरण किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्रवण कुमार ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत की जन कल्याणकारी योजनाओं से हर वर्ग के तबके को लाभ मिला है। गहलोत गरीब को भगवान मानकर उनकी सेवा व उत्थान के लिए कार्य कर रहे है। अन्नपूर्णा फ़ूड पैकेट योजना भी गरीब व जरूरतमंद वर्ग के लिए लाभदायक है। इस मौके पर एसडीएम दयानंद रूयल,कार्यवाहक विकास अधिकारी रविंद्र सिंह,प्रोग्रामर नरेंद्र बाबल,फ़ूड इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह,आरपी महिपाल सिंह,क्रय विक्रय सहकारी समिति जीएम मनोज पंवार,सीडीपीओ मगन कँवर,सहवृत सदस्य रामसिंह चेतीवाल,नंदू बड़गुर्जर सहित अन्य लाभार्थी व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।