वार्षिकोत्सव एवम में एल्यूमिनी मीट बड़े हर्ष के साथ मनाया गया
फलोदी . राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फलोदी का वार्षिकोत्सव व एल्यूमिनी मीट बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया । समारोह में मुख्य अतिथि राजकुमार पुरोहित राज मार्बल ने बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति तथा विद्यालय के बोर्ड परिणाम की सराहना करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की ।विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पन्नालाल जी व्यास ,फलोदी उपखंड अधिकारी अर्चना व्यास, बोहरा कंस्ट्रक्शन कंपनी से विक्रम बोहरा तथा भामाशाह पूर्णमल जी व्यास उपस्थित रहे । विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाले तथा उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार बोहरा ने विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों तथा वार्षिक गतिविधियों को बताते हुए बच्चों को आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया । वार्षिकोत्सव में विद्यालय के समस्त स्टाफ ने अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।मंच संचालन विनोद पुरोहित और सुखराम बिश्नोई के द्वारा किया गया।