आदर्श विद्या मंदिर निर्माण में 72000 की घोषणा
पीपाड़ शहर . आदर्श विद्या मंदिर बोरुंदा के भवन निर्माण में दो व्यक्तियों ने 72000 की घोषणा करने पर विद्या मंदिर कमेटी के सदस्यों ने उनका अभिनंदन करते हुए आभार जताया। नरेंद्र कुमार शर्मा द्वारा 51 हजार की व श्रवणराम, राजेश भंवरिया पुत्र चंद्राराम जाट ने 21 हजार की घोषणा की गई। इस दौरान आदर्श विद्या मंदिर के बक्साराम कच्छावाह, ओमप्रकाश लक्ष्कार, भगवतसिंह राठौड़, प्रधानाचार्य प्रताप सिंह चारण, डीसी आर्य, नेमाराम सोलंकी, हस्तीमल दाधीच, हनुमान पेमावत, रामावतार शर्मा, कैलाशचंद बियानी, जगदीश भंवरिया व अर्जुनसिंह मेहरु सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। यह राशि नवनिर्माणाधीन आदर्श विद्या मंदिर भवन निर्माण के लिए प्रदान की गई।