मोदी विश्वविद्यालय कि छात्रवृति की घोषणा
आरएएस, पीसीएस एवं आइएएस जैसे परिक्षाओं के तैयारी के लिए विश्वविद्यालय कैंपस
सीकर । जिले के लक्ष्मणगढ़ स्थित मोदी विश्वविद्यालय द्वारा बुधवार को संवाद का आयोजन में मोदी विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ लिबरल आट्र्स एंड साइसेंस, स्कूल ऑफ इंजिनयरिंग, स्कूल ऑफ लॉ, स्कूल ऑफ डिजाइन एवं स्कूल ऑफ बिजनेस में विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर के साथ पीएचडी के भी कोर्स विश्वविद्यालय में कई स्किल बेस्ड कोर्सेस जिनमें डेटा साइंस, मषीन लर्निंग, फॅारेंसिक साइंस, फूड एंड न्यूट्रीषियन, फिजियोथेरेपी, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेषन, बॉयोमेडिकल एवं न्यूक्लियर साइंस एंड टेक्नोलॉजी जैसे सरीखे कोर्स जो कि पूर्णत: कौशल आधारित है और छात्राओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाता विश्वविद्यालय ने शुरू होने वाले नये सत्र से संबधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की विश्वविद्यालय का 265 एकड़ का विशाल कैम्पस शिक्षा द्वारा नारी सशक्तिकरण के अभियान को सतत् आगे बढ़ा रहा देशभर की छात्राओं के लिए मोदी विश्वविद्यालय ने इस साल भी कुछ खास छात्रवृति की घोषणा के साथ ही शिक्षा के नये परिदृष्य और मोदी विष्वविद्यालय के वर्तमान परिप्रेक्ष्य को लेकर भी मिडिया से रूबरू हुए।
छात्राओं को रोजगारोन्मुख बनाने के लिए विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र से डी फार्मा कोर्स की भी शुरूआत की। सभी वर्गों को शिक्षा का समान अवसर मुहैया कराने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने ऑनलाईन माध्यम की भी शुरूआत की है जिसके अन्र्तगत बीए, बीकॉम, एम कॉम के साथ ही एमबीए और एमसीए जैसे विभिन्न र्कोसेस करवाए जाएंगे। इस माध्यम में छात्राओं के साथ छात्र भी दाखिला ले सकते हैं। आरएएस, पीसीएस एवं आइएएस जैसे परिक्षाओं के तैयारी के लिए विश्वविद्यालय कैंपस में ही छात्राओं को विषेश सुविधा प्रदान कर रही है और इसके लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान संकल्प, नई दिल्ली से अनुबंध किया गया है ताकि छात्राओं को स्नातक के दौरान ही तैयारी का बेहतर अवसर प्राप्त हो सके। मोदी स्कूल और विश्वविद्यालय छात्राओं की शिक्षा को अनवरत जारी रखना चाहती है और इसी के मदद्ेनजर स्कूल एवं विश्वविद्यालय कई स्तर पर छात्राओं के लिए छात्रवृति लेकर आयी है,ताकि आर्थिक स्थिती किसी के भी शिक्षा में रूकावट न बन सके। छात्रवृति स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों के लिए लागू है। इसके साथ ही मोदी विश्वविद्यालय की विषेश छात्रवृति योजना के तहत, पुलिस, सेना और अद्र्धसैनिक बलों में कार्यरत या सेवानिर्वत जवानों के बच्चों को पुरी पढ़ाई के दौरान ट्यूष्न फीस में 35 प्रतिशत की छात्रवृति प्रदान की जाएगी। मीडिया वार्ता के दौरान संस्थान के डीन प्रषासन डॉ. एनके माहेश्वरी, जीएम एडमिषन वेंकट सरस्वती, डीजीएम एडमिषन प्रबीन झा, पीआरओ राजीव सिंह, सीनियर काउंसलर प्रियंका शर्मा मौजूद रहे।