अग्रवाल सम्मेलन के टोंक ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा
टोंक । अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, महामंत्री रवि अग्रवाल निवाई, युवा जिलाध्यक्ष राजेश मंगल, महिला जिलाध्यक्ष मती अंजली शेखावाटिया, टोंक ब्लॉक अध्यक्ष रघुनन्दन गोयल की सहमति से ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां करते हुए पूर्व पार्षद पारस जैन को युवा विंग, मति नीता गुप्ता को महिला विंग का ब्लॉक अध्यक्ष एवं मति ममता गर्ग को महिला विंग का महामंत्री नियुक्त किया है। टोंक जिलाध्यक्ष गुप्ता ने सभी नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों से अपेक्षा की है कि वह पन्द्रह दिवस में अपनी कार्यकारिणी का गठन करें।