वार्षिकोत्सव व विधार्थी सम्मान समारोह आयोजित
सीकर। जिले के जेरठी सुभाष नगर में विश्व भारती सीनियर हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सबसे पहले मां सरस्वती की वंदना प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। जिसमें स्कूली बच्चों द्वारा अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। छोटे छोटे बच्चों द्वारा भी बहुत सुंदर नृत्य किया गया। स्कूल निदेशक हरिराम जी मील ने बताया कि जिन विधार्थियों ने शाला में अच्छे अंक प्राप्त किए उनको शानदार ईनाम तथा साफा व माला पहनाकर व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक व स्कूल स्टाफ तथा विधार्थी शामिल रहे। सभी के लिए भोजन की व्यवस्था भी कि ग?ई थी।आये हुए अतिथियों का प्राचार्य श्रीराम मील ने आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन विकास भाटी ने किया।
ऐसे में मामले की सच्चाई जानने दैनिक भास्कर की टीम पटना से 170 किलोमीटर दूर जमुई के सिकंदरा ब्लॉक पहुंची। बिहार का यही वो जिला है, जहां सबसे ज्यादा लोग तमिलनाडु से भागकर आए हैं। यहां के दो युवकों की वहां मौत की पुष्टि भी हुई है। हालांकि एक की हत्या अफेयर में हुई है, जबकि दूसरे के हिंसा में मारे जाने की बात कही जा रही है।
दोपहर के तीन बज रहे थे। हम जमुई के सिकंदरा के वार्ड नंबर-12 स्थित कृष्ण रविदास के घर पहुंचे। इनके 18 वर्षीय बेटे मोनू की संदिग्ध हालत में 8 दिन पहले तमिलनाडु में मौत हो गई। वह किराए के कमरे में रहता था। उसी कमरे में उसका शव लटका मिला था। इनके भाइयों का आरोप है कि उसे मार कर टांग दिया गया।
घर के बाहर बैठी मां सोमा देवी बदहवास हैं। वे वहां पहुंचने वाले सभी लोगों से अपने बेटे को जिंदा करने की गुहार लगा रही है। उन्होंने कहा कि उनका जवान बेटा चला गया। एक बेटा सदमे में है और दूसरा बेटा वहां क्रिया-कर्म कर रहा है। किसको दोष दूं।