वार्षिक मेला भक्तिभाव से हुआ संपन्न धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन
सीकर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निकटवर्ती ग्राम रैवासा स्थित श्री दिगम्बर जैन भव्योंदय अतिशय क्षेत्र में वार्षिक मेले का आयोजन रविवार को किया गया । अध्यक्ष महावीर ठोलिया व कार्याध्यक्ष देवेंद्र बॉबी छाबड़ा ने बताया कि रैवासा में शेखावाटी जनपद का अति प्राचीन 861 वर्ष पुराना अदभुत एवं अतिशय युक्त जिन मंदिर है। किवदित है कि यमस्थ मूलवेदी देवताओं द्वारा आकाश मार्ग से लाई हुई है। इस मंदिर जी के खंभे (स्तम्भ) आज तक कोई भी सही नहीं गिन सका है एवं यहां भूगर्भ से प्राप्त भगवान 1008 श्री सुमतिनाथ भगवान की अतिशयकारी प्रतिमा दर्शनीय है। मूलनायक भगवान श्री आदिनाथ जी की मूर्ति विशेष आकर्षक एवं अतिशययुक्त है । उपाध्यक्ष भागचंद सेठी खूड़ व संजय छाबड़ा रैवासा ने बताया कि नसियां जी में श्री 1008 शान्तिनाय भगवान एवं 1008 सहस्त्रफणी श्री पाश्र्वनाथ भगवान की 7 फीट पद्मासन प्रतिमा का एवं मानस्तम्भ व चौबीसी दर्शन है । महामंत्री सुनील बडज़ात्या व मंत्री मनोज बज ने बताया कि वार्षिक मेले में प्रात: सीकर के दीवान जी की नसियां से आयोजित पदयात्रा में सैकड़ों युवा सम्मिलित हुए । पद यात्रा का पुण्यार्जन घीसालाल जयकुमार छाबड़ा परिवार को प्राप्त हुआ। सीकर के अलावा भी दांता, फतेहपुर, राणोली धोद, कोछोर, सुरेरा, कुली , खाचरियावास , बाय , रेनवाल , मुंडवाड़ा , कुचामन, मारोठ, दूजोद , दुधवा आदि स्थानों से भी पदयात्री प्रतिवर्ष वार्षिक मेले में सम्मिलित होते है । संयुक्त मंत्री पंकज दुधवा , संजय बडज़ात्या व कोषाध्यक्ष विकास लुहाडिय़ा ने बताया कि वार्षिक मेले में प्रात: मंदिर प्रांगण में वृहद शांतिधारा हुई व पदयात्रियों का स्वागत किया गया । नसियां जी प्रांगण में प्रात: 11 बजे सुमतिनाथ मंडल विधान हुआ । विधान का पुण्यार्जन विमल कुमार मोहित कुमार झांझरी रेटा वाले परिवार को प्राप्त हुआ। समाज के विवेक पाटोदी ने बताया कि विधान के पश्चात झंडारोहण , दीपप्रज्वलन , चित्र अनावरण हुआ ।झंडारोहण का सौभाग्य महावीर प्रसाद मनोज कुमार ठोलिया परिवार को प्राप्त हुआ। दीपप्रज्वलन मुक्तिलाल निर्मल कुमार विजय कुमार अजय कुमार पहाडिय़ा बधाल वाले परिवार को प्राप्त हुआ। इसके पश्चात अतिथियों का सम्मान व पदयात्रियों को पारितोषिक वितरण किया गया । प्रवचन , कलशाभिषेक व महाआरती पश्चात सांय भव्य रथयात्रा निकाली गई , जिसमे सीकर जयपुर सहित विभिन्न स्थानों से समाज के लोग उपस्थित रहें ।