Dark Mode
राजकीय विद्यालय में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

राजकीय विद्यालय में हुआ वार्षिक उत्सव का आयोजन

बिजोलिया : कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को वार्षिक उत्सव एवं एलुमिनाई मीट का आयोजन उपखंड अधिकारी सीमा तिवारी की अध्यक्षता में किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सदस्य श्यामा देवी मीणा रही । इस दौरान कार्यक्रम में स्थानीय विद्यालय के पूर्व विद्यार्थी एवं भामाशाहो का सम्मान किया गया । उपखंड अधिकारी ने कार्यक्रम में बच्चो को संबोधित करते हुए छात्रों को वार्षिक परीक्षा में आत्मविश्वास रखने एवं समय की महत्ता के बारे में बताया । कार्यक्रम में भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ द्वारा ₹51000 , कन्हैया लाल शर्मा स्थानीय विद्यालय द्वारा 21000 एवं बिजोलिया पटवारी द्वारा 51000 रुपये की घोषणा की गई । कार्यक्रम का संचालन स्थानीय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य कन्हैया लाल शर्मा ने किया । इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच पूजा चन्द्रवाल , उपसरपंच प्रेम देवी मेवाड़ा , जिला परिषद सदस्य अंकित तिवाड़ी , पंचायत समिति सदस्य हितेंद्र राजौरा , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ईश्वरलाल शर्मा , थानाधिकारी उगमाराम बेनीवाल , प्रधानाचार्य दिलीप कुमार सिंह , भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष संजय धाकड़ ,जगदीश सिंह , सत्यनारायण शर्मा , प्रवीण, गोपाल राव सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!