राजश्री विद्यालय ख़ान भाकरी में वार्षिक उत्सव आयोजित
दौसा . ग्राम पंचायत खान भाकरी में संचालित राज श्री सीनियर माध्यमिक विद्यालय ख़ान भाकरी में गुरुवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रधान प्रहलाद रोहड़ा व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सस्था संचालक रामनिवास शर्मा ने मां सरस्वती के दीप प्रज्वलित कर की गई समारोह में मुख्य अतिथि प्रधान प्रहलाद रोहड़ा व विशिष्ट अतिथि सरपंच जितेन्द्र नावरीया , अध्यक्षता विधालय के प्रधानाचार्य राम निवास शर्मा ने की , कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथि व भामाशाहों में ख़ान भाकरी सरपंच जितेंद्र नावरिया , काली पहाड़ी सरपंच पति राकेश मीणा,श्रवण बाबूजी, पंचायत समिति सदस्य किशोर चन्देरा, ग्राम सहकारी समिति सदस्य विजय सिंह कंसाना राम सिंह कंसाना रत्तीराम बाबुजी आदि भामाशाहों ने विद्यालय विकास के लिए आर्थिक सहायता दी गई अतिथियो ने प्रधानाध्यापक विधालय के स्टाफ की प्रसंशा की ओर कहा कि ऐसे सास्कृतीक कार्यक्रम होने चाहिए इससे बच्चों की प्रतिभाए निखर कर सामने आती हैं प्रधानाध्यापक ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया व विधालय स्टाफ के द्वारा आये हुए अतिथियों का माला व साफा पहनाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया व प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया बच्चों के द्वारा देशभक्ति सांस्कृतिक राजस्थानी व लोकतांत्रिक रंगा रंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर आये हुए अतिथियों का मन मोह लिया, कार्यक्रम के समापन पर आये हुए अतिथियों के द्वारा बच्चों को ट्रोफी व ईनाम वितरित की गई इस अवसर पर बृजमोहन, रामनरेश कमलेश मीणा कमलेश गोतम गीता देवी पुनी राम,रवि, विनोद परमानंद लक्ष्मी देवी व समस्त स्टाफ आदि मौजूद रहा।