वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
जमवारामगढ़। पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जमवारामगढ़ पीईईओ अधीनस्थ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय दीपोला में शनिवार दिनांक 8 फरवरी को वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार गर्ग ने अतिथियों का माला एवं साफा पहनाकर अभिनन्दन किया। कक्षा 8 वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बालक बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नोडल प्रिंसिपल राजेन्द्र मीणा ने बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं पीईईओ कम नोडल प्रिंसिपल राजेन्द्र मीणा ने छात्र छात्राओं व भामाशाहों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ अध्यापिका ज्योति मीणा, अंजलि राठौड़ एवं कविता शर्मा मौजूद रही।