राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रायपुर में बुधवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। अध्यापक ओमप्रकाश टेलर ने बताया की वार्षिकोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि जमवारामगढ़ विधायक महेंद्र पाल मीणा रहे। वार्षिकोत्सव समारोह में बालिकाओं ने स्वागत गीत के साथ विधायक सहित अन्य अतिथियों का अभिनंदन किया। समारोह के दौरान बालक बालिकाओं द्वारा मनमोहक शिक्षाप्रद कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विधायक महेंद्र पाल मीणा ने पांच कक्षा कक्षों का निर्माण समसा एवं एक कक्षा कक्ष का निर्माण विधायक कोष से करवाने की घोषणा की।
कार्यक्रम का मंच संचालन ओमप्रकाश टेलर ने किया। इस अवसर पर विधायक महेंद्र पाल मीणा ने पूर्व में समसा के तहत निर्मित दो कक्षा कक्षों एवं एक लाईब्रेरी का भी लोकार्पण किया। इस अवसर पर विवेकानंद केंद्र रायपुर के संयोजक राकेश प्रजापत के सहयोग से एक यादगार पल बनाने के लिए पेड लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डालूराम मीणा, सरपंच नीरज मीणा, एस एम सी अध्यक्ष नारायण बोहरा, धारा सिंह घोरेट एवं राकेश प्रजापत सहित अनेक गणमान्य लोग मोजूद रहे।