वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह एवं अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा परिणाम घोषित
घड़साना . विद्या भारती शिक्षण संस्थान जोधपुर से संचालित आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक घड़साना मे वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया विद्यालय के प्रचार प्रमुख विपिन द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप मंत्र एवं सरस्वती वंदना के द्वारा की गई अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य जुगलाल के द्वारा करवाया गया अतिथि को तिलक लगाकर स्वागत किया गया विद्यालय में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया खेलकूद प्रतियोगिता पुरस्कार सांस्कृतिक ज्ञान कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित परीक्षा परिणाम मैं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया विभिन्न स्कूलों से भाग लेने वाले विद्यार्थी को कक्षा के अनुसार सम्मानित किया गया महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घड़साना के छात्र लोकेश कक्षा आठवीं तृतीय स्थान द्वितीय स्थान कोमल प्रथम स्थान भूपेंद्र कुमार एवं कक्षा 9 बलकार सिंह द्वितीय स्थान प्रथम स्थान मनीषा रानी रही एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल से मानुष वर्मा कक्षा दसवीं प्रथम स्थान एवं संस्कार एकेडमी माध्यमिक विद्यालय घड़साना से प्रियांशु कक्षा 9वी प्रथम अरमान गिल कक्षा 8 प्रथम स्थान अर्णव द्वितीय स्थान तनवीर तृतीय स्थान निपुण गोयल कक्षा 6 प्रथम स्थान एवं सौम्या मीणा कक्षा 7 प्रथम स्थान रही श्री राम सीनियर सेकेंडरी स्कूल घड़साना से हेमलता कक्षा 9 प्रथम स्थान पायल द्वितीय स्थान आदित्य तृतीय स्थान कक्षा ग्यारहवीं से आरजू प्रथम स्थान लक्ष्मी रानी द्वितीय स्थान तमन्ना तृतीय स्थान एवं कक्षा बारहवीं से दीपिका प्रथम स्थान रचना द्वितीय स्थान मोनिका तृतीय स्थान पर रही