Dark Mode
श्री सबल महिला महाविद्यालय में और ओपन सेशन सम्पन्न

श्री सबल महिला महाविद्यालय में और ओपन सेशन सम्पन्न

पीपाड़ शहर. श्री सबल महिला शिक्षक प्रशिक्षक महाविद्यालय बोरुदां में शुक्रवार को ओपन एयर सेशन शिविर विधिवत रूप से संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य वक्ता संस्थान निदेशक महेन्द्र दान देथा ने कहा कि बेहतर शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों से अच्छे ढंग से सभी कार्य करने की सीख मिलती है। जिसे समाज के लिए एक अच्छे व्यक्तित्व को तैयार किया जा सकता है। मैनेजर लक्ष्मण सिंह देवल ने कहा की शिक्षा की गुणवत्ता के साथ साथ अन्य सहशैक्षणिक कार्य भी करते रहने से अच्छे नागरिक बना सकते है महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संतोष शर्मा ने कहा कि ऐसे शिविरों के आयोजन से युवा पीढ़ी की मानसिकता में सकारात्मक उन्नति होती है। शिविर में पांच दिनों के दौरान चले नृत्य, मंडाना, गायन, खेल, टेंट डेकोरेशन में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। शिविर में अंतर्गत छात्राध्यापिकाओं ने नमस्ते कैफे, सगाई समारोह, सुपर मार्केट की थीम पेश की। जिसमें मीराबाई, सरोजिनी नायडू एवं महादेवी वर्मा सदन के माध्यम से कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान पूजा खोजा, पूजा सोनी, लक्ष्मी, कमला सोनी, निरमा, प्रतिभा जीनगर, पूजा लक्ष्कार, निकिता सीरवी, पूजा सीरवी, सीमा सुथार व मनीष परिहार सहित छात्राध्यापिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान संस्था निदेशक महेंद्र देथा, प्रोफेसर डॉ आशा शर्मा, डॉ मधु चौधरी, डॉ प्रवीना चारण, सूरज सोलंकी, ममता कंवर, निशा चौधरी, प्रकाश कच्छावा, रामकरण देथा, छोटू झुरिया सहित कई लोग मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!