विद्यार्थियों को पिलाई रोग प्रतिरोधक दवा स्वर्ण प्राशन
रतनगढ ,तहसील के ग्राम लूंछ में राजकीय आयुर्वेद औषधालय आरोग्य समिति गुसांईसर की ओर से रा. उ. मा. विद्यालय लूंछ के विद्यार्थियों को आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति की विशिष्ट औषधि "स्वर्ण प्राशन " ड्राप पिलाई गई। औषधालय प्रभारी डॉ लीलाधर शर्मा ने बताया की स्वर्ण प्राशन आयुर्वेद पद्धति की विशिष्ट औषधि है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता वर्धक है। एवं बालकों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक है। विद्यालय के प्राचार्य की मांग पर उप निदेशक आयुर्वेद विभाग चूरू के माध्यम से यह गुणकारी औषधि उपलब्ध करवाई गई। रा.उ.मा.वि. लूंछ में शिविर लगा कर कक्षा 1से 12 वर्ष तक के 443 विद्यार्थियों को स्वर्ण प्राशन दवा पिलाई गई। प्राचार्य एवं पीईईओ शिव शंकर शर्मा ने आयोजकीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुरलीधर शर्मा, एडवोकेट जयाकांत बिंवाल , समाजसेवी विश्व नाथ सोनी, सीताराम जांगीङ मंचासीन अतिथि थे।