Dark Mode

"विश्व मच्छर दिवस" पर एन्टीलार्वल व जागरूकता गतिविधियां आयोजित

  • मच्छरजनित बीमारियों से बचाव व रोकथाम के प्रति आमजन को किया जागरूक

जयपुर। जिले में "विश्व मच्छर दिवस" पर मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमे स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टीअडल्ट गतिविधियों के आयोजन के साथ ही आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव व रोकथाम के प्रति जागरुक किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जयपुर द्वितीय डॉ. हंसराज भदालिया ने बताया कि प्रतिवर्ष 20 अगस्त को "विश्व मच्छर दिवस" का आयोजन किया जाता है। इसका उद्देश्य मानसून व मानसून के बाद मच्छरों से होने वाली मलेरिया, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण व रोकथाम करना है। इस मौक़े पर जिले मे विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर आमजन को मच्छरजनित बीमारियों से बचाव व रोकथाम के प्रति जागरुक किया गया।

उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य डॉ. सुरेन्द्र कुमार गोयल ने बताया कि "विश्व मच्छर दिवस" पर मंगलवार को जिले में स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा सोर्स रिडक्शन, एन्टीलार्वल, एन्टीअडल्ट गतिविधियों का आयोजन किया गया। साथ ही घरों के कंटेनरों जैसे पानी की टंकियां, कूलर, ड्रम, परिंडे, गमले, फ्रीज की ट्रे और छतों पर रखे पानी जमा हो सकने वाले टायर, कबाड़ आदि की जाँच कर लार्वा मिले कंटेनरों को उपचारित करवाया गया। आमजन को भी मच्छरों से होने वाली बीमारियों के प्रति सजग कर इसकी रोकथाम के प्रति जागरुक किया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!