Dark Mode
असामाजिक तत्वों ने जिला अस्पताल में रखे सोफों को काटकर किया खराब

असामाजिक तत्वों ने जिला अस्पताल में रखे सोफों को काटकर किया खराब

बहरोड़। बहरोड़ में असामाजिक तत्वों की छोटी मानसिकता की तस्वीर देखने को मिली। छोटी मानसिकता के अज्ञात लोगों के द्वारा बहरोड़ जिला अस्पताल के वेटिंग हाॅल में मरीजों और उनके परीजनों की सुविधा के लिए लगाये गये सौंफा को किसी धारदार वस्तु से काटकर खराब कर दिया गया। ऐसा करने से उन असामाजिक तत्वों को क्या मिला ये तो वही जाने, लेकिन सरकारी सम्पति का काफी नुकसान हो गया है। जिला अस्पताल प्रभारी डा. सत्यवीर यादव ने इस सम्बन्ध में बहरोड़ थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। जिला अस्पताल प्रभारी ने बताया कि 15 फरवरी शाम 6 बजे और 16 फरवरी सुबह 8 बजे के मध्य अज्ञात लोगों के द्वारा धारदार वस्तु से वेटिंग हाल में रखे सौफा को काट दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जाॅच शुरू कर दी है।  

 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!