असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नही जाएगा - सुमन कुल्हरी
उपखंड अधिकारी की अध्यक्षता में होली पर्व को लेकर सीएलजी की बैठक आयोजित
रियांबड़ी । होली व धुलंडी के त्यौहार को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रियांबड़ी पुलिस चौकी में गुरुवार को उपखंड अधिकारी गौरी शंकर शर्मा व थानाधिकारी सुमन कुल्हरी की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में होली के त्यौहार को लेकर कानून व शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। इस दौरान उपखंड अधिकारी शर्मा ने कहा कि किसी भी पर्व का मनाने का आनन्द भाईचारे व सौहार्द पूर्ण माहौल में आता है। उन्होंने सीएलजी सदस्यों से पर्व पर शांति बनाए रखने में सहयोग की अपील की। थानाधिकारी सुमन कुल्हरी ने कहा कि पर्व पर शान्ति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नही जाएगा । चौकी प्रभारी सुरेंद्र मीणा नें जानकारी देते हुए बताया कि होली के पर्व के मध्यनजर रियांबड़ी के सभी गावों में होली का पर्व शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनानें की ग्रामीणों से अपील की गई है साथ ही क्षेत्र में पुलिस की चौकसी रहेगी। इस अवसर पर सरपंच गिरधारी लाल सैनी , पूर्व प्रधान भंवरू राम रिठारिया, पूर्व सरपंच माणकचंद पाराशर, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अनवर मोहम्मद , जिला महासचिव एडवोकेट रामकिशोर तिवाड़ी, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुखदेव भाटी , लाल मोहम्मद, देवीसिंह, एडवोकेट अब्दुल कादिर, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित, व्यापार संघ अध्यक्ष चोथू राम माली, भीखा राम माली सहित पुलिस के आसूचना अधिकारी गोविंद टाडा, मुकेश, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे ।