Dark Mode
अनुष्का का कांस लुक आया सामने, इंटनेशनल एक्ट्रेसेस के साथ किया रेड कार्पेट डेब्यू

अनुष्का का कांस लुक आया सामने, इंटनेशनल एक्ट्रेसेस के साथ किया रेड कार्पेट डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कांस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2023 में अपना डेब्यू किया। फैंस अनुष्का के अपियरेंस का बड़ी ही इंतजार कर रहे थे। आखिरकार शुक्रवार को वो इंतजार खत्म हुआ, जब अनुष्का ने रेड कार्पेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में हैं।

हैवी ज्वेलरीज की जगह सिंपल लुक में दिखीं अनुष्का
एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर ऑफ शोल्डर गाउन पहना, जिसके साथ उन्होंने पर्ल और स्टडेड टियरड्रॉप ईयरिंग्स पहने। आउटफिट के साथ अनुष्का का हाथों में अंगूठिया पहनीं। अनुष्का का यह आउटफिट फैशन डिजाइन रिचर्ड क्विन ने डिजाइन किया है। लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया।

द ओल्ड ओक के प्रीमियर में पहुंची थीं अनुष्का
अनुष्का कांस में लॉरियल को रिप्रेजेंट कर रही थीं और उनके साथ अमेरिकी एक्ट्रेस एंडी मेकडॉवेल और ईवा लोंगोरिया और मैक्सिकन एक्ट्रेस रेनाटा नोटनी भी नजर आईं। अनुष्का ने द ओल्ड ओक के प्रीमियर में हिस्सा लिया था, जिसका डायरेक्शन दो बार पाम डी ओर के विजेता केन लोच ने किया था।

अनुष्का ने शेयर किया कांस का दूसरा लुक
शनिवार को अनुष्का ने अपना दूसरा कांस लुक शेयर किया है, जिसमें वो प्राडा के पिंक ऑफ शोल्डर टॉप और ब्लैक शिमर पैंट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पैंट से मैचिंग हाई हील्स पहनीं। इसके साथ अनुष्का ने कार्टियर के इयररिंग्स पहने। अनुष्का के दोनों लुक सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जै रहे हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!