अपना घर सेवा समिति भुसावर द्वारा मनाया प्रभुजनों का जन्म दिवस
भुसावर. अपनाघर सेवा समिति भुसावर की ओर से अपना घर आश्रम में प्रभुजनो का जन्म दिवस मनाया गया। अपना घर आश्रम में नवीन प्रकल्प प्रभुजी जन्मोत्सव भुसावर समिति की ओर से 10 प्रभुजनों का जन्म दिन मनाया । समिति संरक्षक सीमा लवली ने बताया कि बझेरा स्थित मां माधुरी बृज वारिश सेवा सदन अपनाघर आश्रम के प्रभु प्रकल्प में निवासरत 10 प्रभुजनो जिनमे 2 पुरुष व 8 महिला प्रभुओं का जन्म दिवस मनाया गया। इस मौके पर भुसावर अपना घर सेवा समिति इकाई अध्यक्ष मनीराम धाकड़, पूर्व अध्यक्ष डॉ आरएस पचहरा, अशोक सेवक, शेरसिंह सैनी, राजेन्द्र सिंह चौधरी, अरविंद बंसल, बबली सैनी, अशोक जोशी के अलावा अपनाघर भरतपुर के संस्थापक डॉ. बीएम भारद्वाज, डॉ. माधुरी भारद्वाज, आश्रम अध्यक्ष बबीता गुलाटी, कुसुमलता अग्रवाल आदि मौजूद रहे। ज्ञात रहे अपनाघर आश्रम में निवासरत प्रभुजनो जिनका इस दिन जन्म दिन होता है,उन्हें एक खुशी प्रदान करने को लेकर उनका जन्म दिन मनाया जाता है। जो प्रभुजन अपना जन्म दिवस नही बता पाते उनका जन्म आश्रम में प्रवेश को माना जाता है।