Dark Mode
शोभायात्रा में लोगों से मतदान करने की अपील

शोभायात्रा में लोगों से मतदान करने की अपील

बीकानेर। श्रीराम कला मंदिर संस्थान की ओर से शनिवार को शोभायात्रा निकाल लोगों से मतदान करने की अपील की। बता दें कि श्रीराम कला मंदिर संस्थान की ओर से नगरसेठ श्रीलक्ष्मीनाथजी मंदिर पार्क में नवरात्रा के दौरान रामलीला का आयोजन चल रहा है। इसको लेकर शनिवार को रामलीला में किरदार निभा रहे कलाकारों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा श्रीलक्ष्मीनाथजी पार्क से रवाना होकर शहर के विभिन्न मोहल्लों से निकाली गई। इस दौरान संस्थान के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं व कलाकारों ने लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!