Dark Mode
Jet Airways के तीन विमानों की बिक्री पर रोक लगाने से अपीलीय न्यायाधिकरण का इनकार

Jet Airways के तीन विमानों की बिक्री पर रोक लगाने से अपीलीय न्यायाधिकरण का इनकार

नयी दिल्ली। दिवाला अपीलीय न्यायाधिकरण एनसीएलएटी ने जेट एयरवेज के सफल बोलीदाता जालान कालरॉक गठजोड़ की एक याचिका को खारिज कर दिया है। इसमें जेट एयरवेज के तीन विमानों की बिक्री पर रोक लगाने का आग्रह किया गया था। राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने इन विमानों की बिक्री का आदेश दिया था।

राष्ट्रीय कंपनी कानून अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) की तीन सदस्यीय पीठ ने एनसीएलटी की मुंबई पीठ के आदेश को बरकरार रखा। इस आदेश में माल्टा स्थित कंपनी ऐस एविएशन को तीन विमानों की बिक्री करने की अनुमति दी गई थी।

एनसीएलएटी ने एनसीएलटी के आदेश को चुनौती देने वाली अखिल भारतीय जेट एयरवेज अधिकारी एवं कर्मचारी संघ की याचिका भी खारिज कर दी। एनसीएलएटी ने कहा कि विमान की बिक्री में देरी से इनका मूल्य और कम हो जाएगा, जो जेट एयरवेज के हित में नहीं होगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!