Dark Mode
एप्पल ने बदला मैकबुक खरीदने का तरीका, अब खुद करें कस्टमाइज

एप्पल ने बदला मैकबुक खरीदने का तरीका, अब खुद करें कस्टमाइज

नई दिल्ली। टेक दिग्गज एप्पल ने मैकबुक खरीदने के तरीके में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर ऑर्डर प्रोसेस को अपडेट कर दिया है, जिससे अब यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार मैकबुक को सीधे कस्टमाइज कर सकेंगे।

अब तक एप्पल की वेबसाइट पर मैकबुक खरीदने के लिए पहले से तय किए गए कुछ मॉडल ही दिखाए जाते थे। इनमें रैम, स्टोरेज और प्रोसेसर जैसे फीचर्स पहले से सेट होते थे। यूजर्स को उन्हीं विकल्पों में से किसी एक को चुनना पड़ता था।

9To5Mac की रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने अब इस प्रक्रिया को आसान बना दिया है। इस बदलाव को सबसे पहले Reddit और Consomac पर देखा गया था। नए सिस्टम में यूजर्स को पहले से बने मॉडल चुनने की जरूरत नहीं होगी।

अब जैसे ही ग्राहक “Buy” बटन पर क्लिक करते हैं, उन्हें सीधे कॉन्फिग्रेशन पेज पर भेज दिया जाता है। यहां वे अपनी जरूरत के अनुसार डिस्प्ले साइज, कलर, चिपसेट, मेमोरी और स्टोरेज कैपेसिटी जैसे ऑप्शन खुद चुन सकते हैं।

इस नए फीचर से ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से बेहतर डिवाइस तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे खरीदारी का अनुभव पहले से ज्यादा आसान और पर्सनल हो जाएगा।

हालांकि, एप्पल ने अभी इस सुविधा को सभी मॉडल्स के लिए लॉन्च नहीं किया है। फिलहाल यह सुविधा केवल MacBook Pro मॉडल के लिए उपलब्ध कराई गई है।

माना जा रहा है कि आने वाले समय में कंपनी इसे M5 Pro और M5 Max जैसे नए वर्जन के लिए भी शुरू कर सकती है। इसके बाद इसे धीरे-धीरे सभी मैकबुक मॉडल्स पर लागू किया जा सकता है।

टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बदलाव से एप्पल की ऑनलाइन सेल्स को बढ़ावा मिलेगा और ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे। अब यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से परफेक्ट मैकबुक तैयार कर सकेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!