अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित
सोजत। निदेशालय, अल्पसंख्यक मामलात विभाग, राज, जयपुर द्वारा अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स एवं नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए शैक्षणिक सत्र 2023-24 में अल्पसंख्यक समुदायों (मुस्लिम, जैन, सिक्ख, बौद्ध, ईसाई, पारसी) के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं। यह कोचिंग प्रतिष्ठित पंजीकृत कोचिंग संस्थानों के माध्यम से करवायी जायेगी। अल्पसंख्यक समुदायों के इच्छुक अभ्यर्थियों के ऑनलाईन आवेदन 06.04.2023 से 20.04.2023 तक भरे जायेंगे। अभ्यर्थियों हेतु दस्तावेजः मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में ऑनलाईन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र ऑनलाईन करते समय निम्नलिखित वांछित दस्तावेज / सूचनायें तैयार रखना आवश्यक होगा सभी दस्तावेज जनआधार / राज ई वोल्ट / डिजी लॉकर से ऑनलाईन ही लिये जायेंगे जैसे आय का विवरण, मूल निवास, अल्पसंख्यक समुदाय का प्रमाण पत्र, कक्षा 10 वी एवं 12 वी अंकतालिकायें आदि। वांछित दस्तावेज ऑनलाईन उपलब्ध नहीं होने पर मूल दस्तावेज को रंगीन स्केन कर पोर्टल पर यथा स्थान अपलोड करना होगा।अभ्यर्थियों हेतु आधारभूत सूचना एवं आय विवरण में परिवर्तन नाम, जाति, समुदाय, लिंग, आयु, पिता का नाम, माता का नाम, धर्म, बैंक खाता संख्या, मोबाईल नं. आवेदक के परिवार की समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय का विवरण आदि जनआधार पोर्टल से ली जा रही है। अभ्यर्थियों के शैक्षणिक रिकार्ड एवं जनआधार पोर्टल पर उपलब्ध डाटा में कोई भिन्नता होने पर शैक्षणिक रिकार्ड के अनुसार जनआधार पोर्टल में अंकित सूचना में ही संशोधन करवाया जाना आवश्यक होगा।अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों द्वारा अपना अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र आय घोषणा पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र जनआधार कार्ड में अध्यतन (Update) / लिंक करना होगा। अल्पसंख्यक समुदाय का प्रमाण पत्र जनआधार पर लिंक नहीं होने की स्थिति में पूर्व की भांति अपलोड किया जा सकता है।अभ्यर्थी वर्ग / जाति एवं धर्म के कॉलम में अपने समुदाय व धर्म का नाम अवश्य अंकित करें।
आवेदन की प्रक्रिया:- अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन SSO PORTAL (https://sso.rajasthan.gov.in) द्वारा SIMS SMS APP पर ऑनलाईन किये जा सकते हैं। योजना के विस्तृत दिशा-निर्देश नोडल विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभागीय वेबसाईट www.sje.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।