Dark Mode
यंग इन्टनर्स कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित

यंग इन्टनर्स कार्यक्रम के अन्तर्गत 17 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन पत्र आमंत्रित

सवाई माधोपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के आयुक्त एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव सुनील शर्मा ने बताया कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों का विभिन्न माध्यमों से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाता है। विभागीय यंग इन्टर्न्स कार्यक्रम के अन्तर्गत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में कॉपी एडिटर, कंटेंट राईटर, सोशल मिडिया एक्सपर्ट, ग्राफिक डिजाईनर, वीडिया एडिटर, क्रियेटिव राइटर, न्यूज एंकर, वॉइस ओवर आर्टिस्ट, फिल्ड रिपोर्टर, डेस्क एडिटर जैसे कार्य के लिए प्रतिभाशाली युवाओं से ऑफलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं।
इच्छुक और प्रतिभाशाली पात्र युवा 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2024 तक स्वयं का ऑफलाईन आवेदन विभागीय पते पर प्रेषित कर सकेंगे। निर्धारित समयावधि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र, पात्रता मानदण्ड, चयन की प्रक्रिया आदि सम्पूर्ण विवरण विभागीय वेबसाइट www.dipr.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर 0141-2227237 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!