Dark Mode
व्हाट्सएप का बड़ा कदम : भारत में लॉन्च हुआ ‘बिजनेस AI’, 24 घंटे देगा जवाब

व्हाट्सएप का बड़ा कदम : भारत में लॉन्च हुआ ‘बिजनेस AI’, 24 घंटे देगा जवाब

नई दिल्ली। व्हाट्सएप ने 7 मई को बिजनेस एआई लॉन्च करने का एलान किया है, जो एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एजेंट है। इसे भारत में छोटे और मीडियम साइज के बिजनेस की मदद के लिए डिजाइन किया गया है ताकि वे अपनी प्रोडक्टिविटी में सुधार कर सकें और अपने ऑपरेशन्स को बढ़ा सकें। ये एजेंट WhatsApp Business app के जरिए भारत की सभी लोकल भाषाओं में उपलब्ध है। ये एजेंट बिजनेस की तरफ से उनके ग्राहकों को 24 घंटे जवाब देने, लीड्स कैप्चर करने, अपॉइंटमेंट बुक करने, प्रोडक्ट्स की सलाह देने और सेल्स बढ़ाने में मदद कर सकता है। Meta India में बिजनेस मैसेजिंग के डायरेक्टर, रवि गर्ग ने मनीकंट्रोल को बताया कि वॉट्सऐप पिछले कुछ महीनों से भारत में चुनिंदा बिजनेस के साथ इस फीचर का पायलट टेस्ट कर रहा था। भारत के अलावा, ये ब्राजील और कंबोडिया जैसे कुछ दूसरे बाजारों में भी उपलब्ध है। एलिजिबल बिजनेस ओनर्स वॉट्सऐप बिजनेस एप के 'Tools' टैब में जाकर ‘Your Business AI’ चुनकर इस फीचर को सेटअप कर सकते हैं।


व्हाट्सएप का बिजनेस एआई एजेंट कैसे काम करता है?
एक बार सेटअप होने के बाद, Business AI एजेंट मर्चेंट के पुराने बिजनेस चैट्स, प्रोफाइल और वेबसाइट से सीखता है। इसे मर्चेंट के प्रोडक्ट्स और सर्विसेज, वॉट्सऐप पर मौजूद प्रोडक्ट कैटलॉग या मेटा कॉमर्स मैनेजर पर और भी बेहतर तरीके से ट्रेन किया जा सकता है। इससे ये अक्सर पूछे जाने वाले सवालों (FAQs) के पर्सनलाइज्ड जवाब दे सकेगा और ग्राहकों को प्रोडक्ट्स, सर्विसेज, उनकी कीमत, डिस्काउंट और शिपिंग से जुड़ी पूछताछ में मदद करेगा। गर्ग ने कहा कि ये फीचर जल्द ही वॉट्सऐप चैट के अंदर UPI के जरिए सीधे पेमेंट की सुविधा भी दे पाएगा और भविष्य में दूसरे पेमेंट ऑप्शन्स जोड़ने की भी योजना है। बिजनेस ओनर्स एजेंट को ये निर्देश भी दे सकते हैं कि वह कॉम्प्लेक्स या संवेदनशील बातचीत को सीधे ओनर को ट्रांसफर कर दे। वे ये भी चुन सकते हैं कि एजेंट किन ग्राहकों के साथ बातचीत करे- जैसे कि सिर्फ नए ग्राहक, ads से आने वाले ग्राहक या सभी ग्राहक। ग्राहकों को भेजे जाने वाले इन मैसेजेस पर 'AI' मैसेज का लेबल लगा होगा। गर्ग ने बताया, 'हम टेक्स्ट मैसेजेस और इमेज के साथ शुरुआत करेंगे। समय के साथ, जैसे-जैसे हम बिजनेस की जरूरतों और उनकी दिक्कतों के बारे में और जानेंगे, हम दूसरी AI कैपेबिलिटीज भी पेश करेंगे, जिसमें वीडियो (video) भी शामिल है'। उन्होंने नोट किया कि पायलट पीरियड के दौरान कंपनी ने 'शुरुआती सफलताएं' देखी हैं। उन्होंने आगे कहा, 'सालों से हमने लगातार सुना है कि सीमित संसाधनों के साथ बड़ी संख्या में ग्राहकों के सवालों को मैनेज करना छोटे व्यवसायों के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। यहीं हमें लगता है कि AI उनके लिए गेम-चेंजर साबित हो सकता है'। पायलट का हिस्सा रहीं 'The Purple Sunset' की फाउंडर गुनवीन कौर ने बताया कि AI ने उन्हें रोजाना 6 से 7 ऑर्डर्स सीधे क्लोज करने में मदद की। उन्होंने कहा कि उनकी सेल्स में 40% का इजाफा हुआ है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!