Dark Mode
तेज वर्षा से क्षेत्र हुआ जलमग्न

तेज वर्षा से क्षेत्र हुआ जलमग्न

 
रतनगढ़ ।  पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर आज शनिवार को जनपद में भी देखने को मिला। सायं 04 बजे हुई तेज वर्षात करीब एक घंटे बारिश होने से नीचले भू-भागों में वर्षाति पानी एकत्रित हो गया तथा लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से बादलों की आवाजाही बनी हुई थी। कल रात मौसम ने अपनी करवट बदली तथा हल्की बारिश हुई। वहीं तहसील के  कई गांव  में तेज बारिश होने से नीचले भू-भागों में वर्षाति पानी एकत्रित हो गया। शनिवार को सुबह धूप खिली तथा दोपहर होते-होते आसमान बादलों से अट गया तथा करीब एक घंटे तक बारिश हुई। बारिश से रेलवे स्टेशन रोड़, बस स्टैंड, लिंक रोड, अथुना बाजार, सराफ कुआं रोड़ सहित कई निचले क्षेत्रों में पानी भर गया, जिससे राहगिरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिया संख्या 04 से बस स्टैंड तक लिंक रोड़ पुरी तरह क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में आमजन को भारी परेशानी हो रही है। लिंक रोड गत कई माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है और इस वर्षात के मौसम और अधिक राहगीरों के लिए परेशानी का सबाब बनी हुई है।  समाचार लिखे जाने तक बूंदाबांदी का दौर जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!