Dark Mode
श्री सिद्धचक्र विधान में समर्पित किए अर्घ्य

श्री सिद्धचक्र विधान में समर्पित किए अर्घ्य

मदनगंज किशनगढ़। श्री आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायत के तत्वावधान में कार्तिक मास की अष्टान्हिका में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन सिटी रोड स्थित आदिनाथ मंदिर में धूमधाम से भक्तिभाव पूर्वक चल रहा है। विधान के तीसरे दिन मंडल पर 32 अर्घ्य समर्पित किये गये। अष्ट दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार को आदिनाथ भगवान की प्रतिमा पर जलाभिषेक, शांतिधारा की गई। शांति धारा मे आर के परिवार से अशोक कुमार पाटनी विधान के सौधर्म इंद्र मुकेश नरेश संजय जांझरी परिवार ने की। पं रोहित शास्त्री ने निर्देशन में नवदेवता, पंचमेरु, नंदीश्वर दीप की पूजन के बाद श्री सिद्ध चक्र विधान की पूजन की गई। संगीतकार कमल सेठी व उषा गोधा ने भक्तिभाव से संगीत मय पूजा संपन्न करवाई। सायं को श्री सिद्ध चक्र विधान की महाआरती की गई।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!