Dark Mode
बीकानेर में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत, तीन अन्य घायल

बीकानेर में हुई सड़क दुर्घटना में सेना के जवान की मौत, तीन अन्य घायल

 

बीकानेर । बीकानेर में जयपुर रोड पर हुए एक सड़क हादसे में बीएसएफ के एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन जने गंभीर रूप से घायल है जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार बीएसएफ के ट्रेनी जवान ट्रैनिंग पीरियड में एक साथ थे । छुट्टी मिलने के बाद सभी दोस्त दिल्ली से जैसलमेर घूमने के लिए जा रहे थे।कार में चार लोग सवार थे। जयपुर रोड पर गाड़ी के डिवाइडर से टकराने के बाद सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना मिलने पर आसपास मौजूद लोगों की मदद से सभी घायलों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया।
जहां पर चिकित्सकों ने साहिल यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि इस हादसे में शशिकांत यादव, सचिन, करन गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है। मार्ट के परिजनों को सूचित कर दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!