Dark Mode
फार्मर शिविरों अब तक लगभग 45 हजार किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

फार्मर शिविरों अब तक लगभग 45 हजार किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन

जैसलमेर। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत जिले में शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें जिले की अधिकतर ग्राम पंचायतो में शिविरो का आयोजन किया जा चुका है इसमें किसान हितैषी विभिन्न योजना यथा प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। प्रदेश सहित जिले में 5 फरवरी 2025 से शुरू हुए इन शिवरो में अब तक जिले में लगभग 45 हजार किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है।

जिला नोडल अधिकारी सक्षम गोयल ने आमजन से अपील की है कि वे सभी योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ प्राप्त करने के लिये आवश्यक रूप से 31 मार्च से पूर्व अपना फार्मर शिविरों में रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करावाए। उन्होंने बताया कि ये रजिस्ट्रेशन सम्बंधित पटवारी, तहसील कार्यालय अथवा तहसील में आयोजित हो रहे किसी भी शिविर में करवा सकते है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!