Dark Mode
भीषण गर्मी में पशुओं के लिए की पानी की व्यवस्था

भीषण गर्मी में पशुओं के लिए की पानी की व्यवस्था

 
सुमेरपुर । सिरोही जिले के पालड़ी एम गांव में जय द्वारकाधीश युवा मंडल की ओर से पशु पक्षियों के लिए आगे आकर आमजन को संदेश दिया। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए द्वारकाधीश युवा मंडल के पदाधिकारियों ने मूकपशुओं की प्यास बुझाने जैसे सेवा कार्य कर आमजन को जागरूकता का संदेश दिया । सोमवार को गौ माता के लिए के लिए सूखे तालाब में पानी के टैंकर डलवा कर गायों व अन्य पशु पक्षियों के लिए भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था की गई l गत कुछ दिनों पहले एक शाम गोशाला गौ माता के नाम विशाल भजन संध्या आयोजित की गई थी,जिसमें विकसित की हुई राशि द्वारा यह पुण्य कार्य किया गया। उक्त राशि के माध्यम से द्वारकाधीश मंडल के पदाधिकारियों द्वारा चार पांच टैंकर सूखे तालाब में डालकर गायों के लिए पानी की व्यवस्था की गई l मडल के कमेटी व हर वर्ग के श्रद्धालुओं में काफी उत्साह से सहयोग किया।
 
 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!