नाबालिक को बेचने के लिए स्मैक देने वाला गिरफ्तार
टोंक । पुरानी टोंक थाना क्षैत्र में नाबालिक को स्मैक बेचने के लिए देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर को स्मैक के चुंगल से आजाद कराने के लिए कृत संकल्पित पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज द्वारा चलाये जा रहे अभियान को लेकर अति. पुलिस अधीक्षक टोंक भवानी सिंह राठौड़, वृत्ताधिकारी टोंक सलेह मोहम्मद के सुपरविजन में पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीम के आर.पी.एस.(प्रो.) श्रीमती कृतिका, कांनि. राजेश 399, खियाराम, राजेश 981, लोकेश द्वारा कार्यवाही करते हुए नाबालिग बच्चे को स्मैक बेचने के लिए देने वाले अरबाज उर्फ अरबाज मुल्ला पुत्र शरीफ खान कायमखानी (24) साल निवासी कायमखानीयों की गली मेहन्दीबाग टोंक को गिरफ्तार किया गया। गौरतलब है कि 22 जनवरी को पुलिस थाना कोतवाली टोंक द्वारा स्मैक का परिवहन करते हुए एक बाल अपचारी को स्मैक के साथ पकडक़र, प्रकरण दर्ज किया गया था। जिसका अनुसंधान थानाधिकारी पुरानी टोंक द्वारा किया जा रहा था। पुरानी टोंक थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि प्रकरण के अनुसंधान के दौरान संदिग्धों की कॉल डिटेल प्राप्त कर गहनता से घटना एवं कॉल डिटेल का विश्लेषण किया जाकर संदिग्ध की पहचान की गई। उन्होने बताया कि आरोपी नशे का आदि है, जो पूर्व में हुक्का पीने का शौकिन था, जिससे उसकी नशेेडिय़ों के साथ उठ बैठ थी। मुल्जिम बहुत ही शातिर किस्म का व्यक्ति है, जो नाबालिक बच्चों को स्मैक देकर बिकवाता रहता है, जिसके बदले उन्हें आंशिक राशि भी देता है। उन्होने बताया कि प्रकरण में पहले भी बाल अपचारी से 04 ग्राम स्मैक बरामद की गई थी।