एनडीपीएस एक्ट में एक साल से फरार वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
दौसा | पुलिस थाना सैंथल के मादक पदार्थ तस्करी के मुकदमे में एक साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है | थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उप अधीक्षक कालूराम मीना के दौसा सुविजन में सैंथल थानाधिकारी घासीराम के नेतृत्व में टीम गठित कर दिनांक 26.04.2023 को विशेष टीम के द्वारा थाना कोतवाली दौसा के मुनं 115/2022 धारा 8/18/20 NDPS. ACT. में वांछित मनीराम मीना पुत्र सीताराम जति मीना उम्र 30 साल निवासी जंसी का पुरा थाना टोडाभीम जिला करौली को गिरफ्तार किया गया है।