अरुंधति चौधरी ने फिनलैंड में लहराया तिरंगा, बॉक्सिंग में जीता गोल्ड
-
अरुंधति चौधरी ने फिनलैंड में स्वर्ण पदक जीता।
-
टैम्परे में हुई टैमर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में भारत को दिलाया गोल्ड।
-
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने दी बधाई और शुभकामनाएं।
जयपुर। राजस्थान की मुक्केबाज अरुंधति चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। फिनलैंड के टैम्परे में आयोजित टैमर बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2026 में उनकी इस उपलब्धि से देश का गौरव बढ़ा है।
अरुंधति की जीत पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी के इस प्रदर्शन से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। राज्यपाल ने भारतीय खिलाड़ियों के लगातार अच्छे प्रदर्शन पर भी प्रसन्नता व्यक्त की।
बागडे ने कहा कि देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। अरुंधति चौधरी की यह सफलता अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय मुक्केबाजी की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण कड़ी है।