Dark Mode
आर्या और शिवि ने संपूर्ण राजस्थान में प्राप्त किया प्रथम स्थान

आर्या और शिवि ने संपूर्ण राजस्थान में प्राप्त किया प्रथम स्थान

मदनगंज किशनगढ़। राजस्थान कलरीपायट्टु एसोसिएशन और इंडियन कलरीपायट्टु फ़ेडरेशन के तत्वावधान में मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफ़ेयर्स एंड स्पोर्ट्स भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान के अंतर्गत 7 मई को जयपुर में संपूर्ण राजस्थान की कलरीपायट्टु (मार्शियल आर्ट) चैंपियनशिप 2023 प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता 4 वर्ग में आयोजित हुई। उक्त प्रतियोगिता में हाई किक में 5 से 10 वर्ष की आयु वर्ग में सुश्री आर्या कालानी पुत्री सी ए साकेत- सी ए अंकिता कालानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। और अंडर 5 वर्ष की आयु वर्ग में सुश्री शिवि कालानी पुत्री सी ए साकेत - सी ए अंकिता कालानी ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता की तैयारी के लिए दोनों ने किशनगढ़ में आर के स्पोर्ट्स अकेडमी में तरुण सर, गौरव सर, श्रीष्टि मैडम से प्रशिक्षण लिया था। प्रतियोगिता स्टेट लेवल पर आयोजित की गई। इस में सम्पूर्ण राजस्थान से लगभग 200 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलजार अहमद, सेक्रेटरी गौरव कुमार, सीए रसिक, सीए आरती कालानी, अजय, दीपक लोहिया, अभिषेक डागा, आदि ने दोनों कालानी पुत्रियों को शुभकामना प्रेषित की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!