Dark Mode
एसटीमोर्चा प्रदेश महामंत्री बनने पर अशोक मीणा का किया स्वागत 

एसटीमोर्चा प्रदेश महामंत्री बनने पर अशोक मीणा का किया स्वागत 

कोटा । भारतीय जनता पार्टी एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बनने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अशोक  मीणा का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया ।  भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह भानावत एडवोकेट ने बताया कि एसटी मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनने पर कोटा शहर के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी  का माहौल है अशोक मीणा को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर राजस्थान में एसटी मोर्चा और अधिक मजबूत होगा, एसटी वर्ग के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ेंगे । अशोक मीणा पूर्व में भी एसटीमोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं । इस अवसर पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, हरि कृष्ण  बिरला , एसटी मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष नारायण मीणा  का आभार व्यक्त किया । स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह भानावत एडवोकेट वरिष्ठ भाजपा नेता मेघ श्याम सिंह राघव, देवेंद्र सिंह राजावत, अरिदमन सिंह जादौन ,हरिओम सिंह भदोरिया, प्रमोद सिंह हाडा एडवोकेट, डॉक्टर नरेंद्र सिंह पवार , अजमेरा सिंह राठौड़ राकेश जी अग्रवाल, गोपाल खाती, जाकिर हुसैन, मनमोहन पाराशर, अजय नितिन राजवंशी, ललिता निकम,  वरुण दास, राकेश मित्तल, नंदकिशोर जैन, श्याम बिहारी दोसाया ,सुनील जैन, नरेंद्र राव आदि  भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!