Dark Mode
बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस का एक्शन

बाल विवाह के खिलाफ असम पुलिस का एक्शन

 

अब तक 2170 लोगों की हुई गिरफ्तारी, 4 हजार से अधिक केस दर्ज,शनिवार

को भी कार्यवाही जारी

 


गुवाहाटी। असम में बाल विवाह से जुड़े मामलों में पुलिस का एक्शन जारी है। असम पुलिस ने शनिवार सुबह तक बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2 हजार 170 लोगों को गिरफ्तार किया है। IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने बताया कि बाल विवाह से जुड़े मामलों में शामिल 2,170 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके अनुसार, अभी गिरफ्तार लोगों की संख्या और बढ़ेगी।

शुक्रवार को 1,800 लोगों को किया था गिरफ्तार
इससे पहले असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने जानकारी देते हुए बताया था कि असम में बाल विवाह के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने शुक्रवार को राज्य भर में कम से कम 1,800 लोगों को गिरफ्तार किया है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि पूरे राज्य में शुक्रवार सुबह तड़के कार्रवाई शुरू हुई और यह तीन-चार दिनों तक जारी रहेगी।


4 हजार से अधिक बाल विवाह के मामले किए गए दर्ज
बता दें कि राज्य मंत्रिमंडल द्वारा 23 जनवरी को बाल विवाह से जुड़े मामलों में कार्रवाई का निर्णय लिया गया था। इसके बाद से पिछले 10 दिनों में पुलिस ने बाल विवाह की 4,004 घटनाएं दर्ज की हैं। इस सिलसिले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी की गई हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तारियों की वास्तविक संख्या प्रत्येक जिले के आंकड़ों के अध्ययन के बाद ही पता चल सकती है।


सीएम सरमा के आदेश के बाद शुरु हुई कार्रवाई
इससे पहले IGP लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार भुइयां ने कहा था कि शुक्रवार सुबह तक गिरफ्तारियों की कुल संख्या 1,793 थी। धुबरी में 370 शिकायतें दर्ज की गई हैं और यहां सबसे अधिक 136 गिरफ्तारियां हुई हैं। इसके अलावा बारपेटा में 110 गिरफ्तारी और नागांव में 100 गिरफ्तारियां हुई हैं। वहीं सीएम सरमा ने पहले कहा था कि इस तरह के विवाह के प्रशासन में भाग लेने वाले पंडितों, काजियों और परिवार के सदस्यों पर भी मामला दर्ज किया जाएगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!