विधानसभा चुनाव 2024 कोंग्रेस को जीत दिलाएंगे - महेश व्यास
फलोदी . कोंग्रेस पार्टी के नेता पीसीसी सदस्य महेश व्यास के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत राज्य सरकार के निर्देशानुसार रविवार को विभिन्न गांवों में जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ दौरा किया, जिसके तहत ग्राम मयाकोरिया, जैमला,सिंहड़ा, बेंगटी कला,बेंगटी खुर्द,कुंडल व बिठड़ी जाकर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई ।इस अभियान के तहत आम जनता तक सीधे पहुँच कर उनकी समस्याओं को सुना जाएगा व उनको राज्य सरकार तक पहुंचा कर समाधान किया जाएगा साथ ही इस अभियान में जनता तक केंद्र सरकार की कुरीतियों को उजागर करेंगे। साथ ही स्थानीय लोगों की समस्याओं सुनकर उन्हें हर मंच पर उठाएंगे। कांग्रेस की तरफ से केंद्र सरकार के खिलाफ तैयार की गई चार्जशीट और राहुल गांधी का लिखा पत्र हर घर तक पहुंचाया जाएगा। पीसीसी सदस्य महेश व्यास ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को सफल बनाने में कोई कसर नही छोड़ी जाएगी। 'हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 2024 में कांग्रेस की जीत का रास्ता प्रशस्त करेगा। उन्होंने पार्टी नेता व कार्यकर्ताओं से अभियान में भी यात्रा जैसे उत्साह और मेहनत के साथ जुटने का आह्वान किया। पीसीसी सदस्य व्यास, वरिष्ठ नेता शमु खान,हाजी अखे मोहमद, नगरपालिका मंडल अध्यक्ष पन्नालाल व्यास, प्रधान फलोदी उमरदीन, वरिष्ठ नेता कुम्भ सिंह पातावत, ब्लॉक अध्यक्ष फलोदी श्रीगोपाल व्यास,ब्लॉक कॉर्डिनेटर राजू सिंह, हरिकिशन व्यास ,पहाड़ सिंह रावरा, पार्षद दीनदयाल जोशी, लीलाधर कन्नौजिया, छोटमल जीनगर,भंवर लाल सांसी,धीरज व्यास,महेंद्र व्यास,मुकेश माली,प्रकाश जैन,हितेश थानवी,भोमराज गुचिया,प्रदीप गुचिया,जसु जोशी,किशन राव लूणा, पपसा पुरोहित,हुकमाराम आदि साथ रहे।