Dark Mode
विधानसभा अध्यक्ष राधा स्वामी सत्संग में शामिल हुए

विधानसभा अध्यक्ष राधा स्वामी सत्संग में शामिल हुए

 

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने शनिवार को बिलवा स्थित राधा स्वामी भवन में आयोजित सत्संग में भाग लिया। उन्होंने सत्संग सुना एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्री देवनानी को राधास्वामी सत्संग व्यास समिति के सचिव श्री गुरमिंदर सिंह और समन्वय श्री सियाराम चोपड़ा ने समिति की गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह सामाजिक संस्था है, यहां बिना किसी भेदभाव के संगत को सत्संग पर चलने हेतु आध्यात्मिक और आत्मिक प्रवचन दिए जाते हैं। कोविड में लोगों की मदद के लिए कार्यक्रम चलाया गया था। सत्संग में आने वाले लोगों के लिए ठहरने की भी व्यवस्था की जाती है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!