विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का किया स्वागत
मदनगंज किशनगढ़। विधानसभा अध्यक्ष बनने के बाद वासुदेव देवनानी का किशनगढ़ पहुंचने पर भाजपाइयों द्वारा स्वागत किया गया। सभापति दिनेश सिंह राठौड के नेतृत्व में किशनगढ़ टोल, होटल मान मनुहार पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का नगर परिषद सभापति द्वारा साफा बंधवाकर गुलदस्ता बैठकर स्वागत किया गया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, दीपेश गुप्ता, वेद प्रकाश दाधीच, सुभाष चौधरी अमन पाटोदिया, विमल बड़जात्या सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के विभिन्न स्थानों पर भी विधानसभा अध्यक्ष देवनानी का स्वागत किया गया। सिंधी समाज द्वारा अजमेर रोड स्थित निजी होटल के बाहर श्री देवनानी का पुष्पवर्षा, आतिशबाजी, माल्यार्पण. बुके देकर, साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम विष्णु मेघानी की अध्यक्षता मे हुआ। जिसमे सर्व मनोहर तारानी, पीशु मुलानी, निर्मल कोड़वानी, गिरधारी अमरवानी, डॉ आसनानी, डॉ देवनानी, मनोज किशनानी सहित अनेक समाज बंधु रहे।